Darbhanga news: 152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिले का 152वां स्थापना दिवस

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga news: जिले का 152वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक समाहरणालय परिसर में मनाया गया.

विज्ञापन

Darbhanga news: दरभंगा. जिले का 152वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक समाहरणालय परिसर में मनाया गया. डीएम कौशल कुमार समेत अधिकारियों ने 152 कैंडल जलाकर तथा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया. पूरे समाहरणालय परिसर को सतरंगी लाइट से भव्य रूप से सजाया गया. आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया. परिसर में उत्सव सा वातावरण था. डीएम कौशल कुमार ने जिले के स्थापना दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी. कहा कि दरभंगा जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध रहा है. जिला प्रशासन निरंतर जनकल्याण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता राजेश कुमार, राकेश कुमार, सलीम अख्तर,अनुमण्डल पदाधिकारी सदर विकास कुमार आदि मौजूद रहे. उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिला की स्थापना 01 जनवरी 1875 को हुई थी. तब से यह जिला आर्थिक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक रूप से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन