फेविकोल की पेटियों में छिपाकर ले जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

विदेशी शराब लदा कंटेनर ट्रक को घेरे पुलिस। | Prabhat Khabar Network

मद्य निषेध विभाग ने शिवराम गांव के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. शराब को फेविकोल की पेटियों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था.

विज्ञापन

, Liquor Smuggling: बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव के समीप मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. शराब को फेविकोल की पेटियों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, शिवराम से चनमना गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर नवकी पोखर के पास गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा मद्य निषेध विभाग की टीम ने कंटेनर ट्रक (यूपी 21 बीएन 6211) को पकड़ा. तलाशी के दौरान फेविकोल के डब्बों के पीछे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई.

ट्रक निकालने में करनी पड़ी मशक्कत

कार्रवाई के दौरान कंटेनर सड़क में फंस गया. इसे निकालने के लिए स्थानीय थाना पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद ली, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी ट्रक नहीं निकल सका.

इसके बाद मद्य निषेध विभाग ने पिकअप वाहन मंगवाकर कंटेनर से शराब की खेप उतारने की प्रक्रिया शुरू की.

गिनती के बाद होगी आगे की कार्रवाई

बेनीपुर मद्य निषेध विभाग के एएसआई विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि कंटेनर को दरभंगा ले जाया जाएगा. वहां शराब की गिनती के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन