राज्यसभा में गूंजी बिहार की बाढ़ और कटाव की समस्या, सांसद धर्मशीला गुप्ता ने उठाई आवाज
राजयसभा में बाढ़ व नदी से कटाव का मुद्दा उठाती सांसद धर्मशीला गुप्ता | Prabhat Khabar Network
राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने बिहार की गंभीर बाढ़ और नदी कटाव की समस्या को सदन में उठाया. उन्होंने बाढ़ प्रबंधन के लिए विशेष केंद्रीय पैकेज और दीर्घकालिक नीति की मांग की है.
Rajya Sabha MP Dharmshila Gupta: राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने विशेष उल्लेख (स्पेशल मेंशन) के माध्यम से बिहार की बाढ़ और नदी कटाव की गंभीर समस्या को सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि हर वर्ष आने वाली बाढ़ से करोड़ों लोगों का जीवन, कृषि और विकास प्रभावित होता है.
नेपाल से आने वाली नदियों से बढ़ रही चुनौती
सांसद ने कहा कि कोसी, गंडक, बागमती, कमला बलान, अधवारा समूह और गंगा सहित कई नदियों में हर वर्ष बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है. नेपाल से आने वाली नदियों में बढ़ते जलप्रवाह और सिल्ट जमा होने के कारण हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जिससे हजारों गांव जलमग्न हो जाते हैं और लाखों लोगों को विस्थापन का सामना करना पड़ता है.
विशेष पैकेज और दीर्घकालिक नीति की मांग
धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि नदी कटाव के कारण बड़ी संख्या में परिवार अपनी कृषि भूमि और आवास खो रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार के लिए दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन नीति, तटबंधों के आधुनिकीकरण, ड्रेजिंग, सिल्ट प्रबंधन, नेपाल के साथ समन्वित नदी परियोजनाओं तथा कटाव प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और आजीविका के लिए विशेष केंद्रीय पैकेज उपलब्ध कराने की मांग की.
यह भी पढ़ें:
पूजा के लिए फूल तोड़ने गई वृद्ध महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










