सफाई कर्मचारियों की आठ दिनों से जारी हड़ताल समाप्त, कल से काम पर लौटेंगे संविदा कर्मी

Updated:
विज्ञापन

सफाई कर्मी को मिठाई देते डॉ मुन्ना खान. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में आठ दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल आज समाप्त हो गई है. पटना में नगर विकास मंत्री के साथ सफल वार्ता के बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया है. दरभंगा में आज से सफाई व्यवस्था के सामान्य होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Sanitation Workers Strike: बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल आठवें दिन समाप्त हो गई. पटना में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा के साथ हुई वार्ता सफल रहने के बाद सफाई कर्मियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

दरभंगा में आज से सामान्य हो सकती है सफाई व्यवस्था

दरभंगा नगर निगम में गुरुवार तक हड़ताल का व्यापक असर देखा गया. हालांकि आउटसोर्सिंग और कुछ स्थायी कर्मियों के माध्यम से सीमित स्तर पर कचरा उठाव हो रहा था, लेकिन नियमित सफाई व्यवस्था बाधित रही. अब हड़ताल समाप्त होने के बाद शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है.

आधिकारिक पत्र मिलने के बाद पूरी तरह लौटेंगे कर्मी

बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना राम ने कहा कि संघ के मुख्यालय से आधिकारिक पत्र प्राप्त होने के बाद ही सभी कर्मी औपचारिक रूप से आंदोलन समाप्त कर कार्य पर लौटेंगे.

कांग्रेस ने बताया कर्मचारियों के संघर्ष की जीत

हड़ताल समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम परिसर पहुंचकर सफाई कर्मियों के बीच मिठाई बांटी. जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कि कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया और उनकी एकजुटता के कारण सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना पड़ा. इस दौरान एहसान सिद्दीकी, प्रिंस परवेज और मुकेश कुमार भी मौजूद रहे.

पूर्व पार्षद डॉ. मुन्ना खान ने बांटी मिठाई

पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. मुन्ना खान ने सफाई कर्मियों को लड्डू खिलाकर बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी सफाई कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक संघर्ष की जीत है.

यह भी पढ़ें:

अहल्यास्थान रामजानकी मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन