Darbhanga News: दिल्ली व मुंबई रूट पर लेट से हुआ विमानों का परिचालन

Updated at : 09 Feb 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: दिल्ली व मुंबई रूट पर लेट से हुआ विमानों का परिचालन

Darbhanga News:रविवार को दिल्ली व मुंबई रूट पर विमानों का परिचालन विलंब से हुआ.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. रविवार को दिल्ली व मुंबई रूट पर विमानों का परिचालन विलंब से हुआ. जानकारी के अनुसार दिल्ली रूट पर एसजी 752 दोपहर 12.30 बजे के बजाय दोपहर 01.19 बजे यहां से रवाना हुआ. वहीं मुंबई रूट पर दोपहर 01.15 बजे के स्थान दोपहर 02.27 बजे जहाज ने प्रस्थान किया. इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई. अन्य रूट पर विमानों का परिचालन समय से होने की जानकारी दी गयी है. कल शनिवार को दरभंगा से 10 फ्लाइट में 1537 पैसेंजरों ने यात्रा की थी.

सभी 12 फ्लाइट का हुआ परिचालन

जानकारी के अनुसार आज यहां से कुल 12 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें दिल्ली व मुंबई रूट पर सर्वाधिक आठ फ्लाइट की सर्विस दी गयी. कोलकाता व हैदराबाद मार्ग पर चार विमान का आवागमन हुआ. बेंगलुरू रूट पर फ्लाइट का परिचालन ठप है. इस कारण इस रूट पर यात्रा करने वालों को कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा करनी पड़ती है. हवाई किराया भी अधिक देना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार मार्च माह से बेंगलुरू रूट पर विमानों का परिचालन बहाल किया जायेगा. इसे लेकर विमानन कंपनी द्वारा बुकिंग की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन