दरभंगा: शराब के नशे में पांच युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई पुष्टि

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भालपट्टी थाना पुलिस ने शराब और नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. ये युवक ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब के नशे में पाए गए, जिनमें से एक के शरीर में अल्कोहल की मात्रा सर्वाधिक थी.

विज्ञापन

Darbhanga News: शराब व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भालपट्टी थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम विशेष छापेमारी के दौरान पांच युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. कार्रवाई थानाध्यक्ष धर्मानंद कुमार के नेतृत्व में की गई. पुलिस ने सभी आरोपितों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई.

विज्ञापन

Bhalpatti News: पुलिस को देखकर भाग रहे थे युवक

पुलिस के अनुसार विशेष गश्ती के दौरान टीम अंधरी बागीचा के पास पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही पांच युवक भागने लगे. संदेह होने पर सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने सभी को पकड़ लिया.

पांचों की ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच

गिरफ्तार युवकों की पहचान आशताब आलम, मो. मुजाहिद उर्फ बुल्ला, मो. नन्हूर उर्फ सिराज, सद्दाम हुसैन नदाफ और गोविंद ठाकुर के रूप में हुई है. पुलिस ने सभी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई.

गोविंद ठाकुर में सबसे अधिक अल्कोहल

पुलिस के अनुसार जांच में गोविंद ठाकुर के शरीर में अल्कोहल की मात्रा सर्वाधिक 299 मिलीग्राम/100 एमएल पाई गई. अन्य आरोपितों की भी जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई.

न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजे गए

पुलिस ने सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शुक्रवार को उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि शराब और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: अतिथि शिक्षकों के सेवा समायोजन का मुद्दा राज्यपाल के समक्ष, विधायक ईश्वर मंडल ने की मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन