अतिथि शिक्षकों के सेवा समायोजन का मुद्दा राज्यपाल के समक्ष, विधायक ईश्वर मंडल ने की मांग

Updated:
विज्ञापन

राज्यपाल के साथ विधायक ईश्वर मंडल, डॉ कन्हैया प्रसाद शाह व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लंबे समय से कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापकों के सेवा समायोजन और सेवा सुरक्षा का मुद्दा उठाया. उन्होंने राज्यपाल से अतिथि शिक्षकों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया, जिससे वर्षों से शिक्षा व्यवस्था संभाल रहे इन शिक्षकों को भविष्य की सुरक्षा मिल सके.

विज्ञापन

LNMU Guest Teachers: विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति से मुलाकात कर विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में लंबे समय से कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापकों के सेवा समायोजन और सेवा सुरक्षा का मुद्दा उठाया. उन्होंने राज्यपाल से अतिथि शिक्षकों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया.

विज्ञापन

वर्षों से शिक्षा व्यवस्था संभाल रहे अतिथि शिक्षक

विधायक ने राज्यपाल को बताया कि सीमित मानदेय और अस्थिर सेवा शर्तों के बावजूद अतिथि सहायक प्राध्यापक वर्षों से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की योग्यता, अनुभव और लंबे समय से दी जा रही सेवाओं को देखते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए न्यायसंगत निर्णय लिया जाना आवश्यक है.

सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

विधायक ईश्वर मंडल ने आग्रह किया कि अतिथि सहायक प्राध्यापकों के सेवा समायोजन और सेवा सुरक्षा के संबंध में सकारात्मक पहल की जाए, ताकि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को स्थिरता और भविष्य की सुरक्षा मिल सके.

अतिथि शिक्षक संघ के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान अतिथि शिक्षक संघ के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) इकाई के अध्यक्ष डॉ. बच्चा कुमार रजक, प्रधान महासचिव डॉ. सुमन कुमार पोद्दार, संरक्षक डॉ. कन्हैया प्रसाद शाह, अशोक कुमार तथा कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें:

सकरी-हरनगर रेलखंड पर आठ घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, दो पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन