Darbhanga News: दीपावली से पूर्व मत्स्य विभाग कर ले अपने पोखरों की सफाई

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: दीपावली से पूर्व मत्स्य विभाग कर ले अपने पोखरों की सफाई

Darbhanga News: नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक शनिवार को मेयर अंजुम आरा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक शनिवार को मेयर अंजुम आरा की अध्यक्षता में हुई. देर शाम तक चली बैठक में शोर-शराबे के बीच कई निर्णय लिये गये. बैठक में छठ के मद्देनजर मत्स्य विभाग के पदाधिकारी को अपने 41 पोखरों की सफाई दीपावली पूर्व करने का निर्देश मेयर ने दिया. इस बाबत सचिव को पत्र भेजे जाने बात बैठक में पहुंचे पदाधिकारी ने कहा. दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ को लेकर दो पालियों में होने वाली साफ-सफाई पर सदस्यों ने चर्चा की. बिजली पोलों पर खराब लाइट को एक सप्ताह में दुरुस्त करने के लिए इइएसएल प्रतिनिधि को कहा. अभियंताओं को दुर्गा पूजा संबंधित वार्ड का भ्रमण कर टूटे कल्वर्ट आदि को दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया गया. वार्ड सचिव पद पर अवैध नियुक्ति का भी मुद्दा उठा. हालांकि मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद आनन-फानन में निगम प्रशासन ने उन नियुक्तिओं को रद्द कर दिया है. नये वार्ड सचिव की नियुक्ति करने के लिए सदस्यों ने मानक तैयार करने का प्रस्ताव दिया है. बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, डिप्टी मेयर नाजिया हसन, पार्षद नफीसूल हक रिंकू, रियासत अली, फिरोज आलम, शत्रुघ्न प्रसाद, अजय महतो, स्वच्छता पदाधिकारी निखिल चौरसिया, शांति रमन, नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ, राजस्व प्रभारी प्रजापति मिश्र, स्थापना प्रभारी अनिल राय, एइ चेतन आनंद, यांत्रिक अभियंता अनिमा भारती, ज्योति रानी, जेई जितेंद्र कुमार, स्वास्थ्य प्रभारी श्याम दास, जोन प्रभारी मुन्ना राम, राकेश कुमार, सहायक मो निजामुद्दीन, धर्मेंद्र मिश्र आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन