Darbhanga news: भूमि विवाद में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga news:थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Darbhanga news: जाले. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 16 समधिनियां निवासी सुरेश महतो ने पूर्वजों द्वारा दिए गए रास्ते को बंद करने, विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट कर घायल करने व नकदी छीन लेने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि ग्रामीण विकाउ महतो ने पूर्वजों द्वारा दिए गए रास्ते को घेरकर उसमें गड्ढा खोद दिया. मना करने पर आरोपित ने मां सीता देवी व पत्नी मनती देवी के साथ उसके घर पहुंचा. गाली-गलौज करते हुए हमला कर घायल कर दिया. वहीं मजदूरों को देने के लिए जेब में रखे 40 हजार रुपये भी निकाल लिये. ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन