Darbhanga News: जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान, दिन में भी करनी पड़ रही रखवाली

Darbhanga News:जाले प्रखंड क्षेत्र में जंगली सूअर व बंदर के उत्पात से हलकान किसान अब नीलगायों के आतंक से परेशान हैं.
Darbhanga News: कमतौल. जाले प्रखंड क्षेत्र में जंगली सूअर व बंदर के उत्पात से हलकान किसान अब नीलगायों के आतंक से परेशान हैं. इन जंगली जानवरों को भगाने के प्रयास में कई बार किसान खुद दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं. किसानों ने बताया कि इन जानवरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि रात की कौन कहे, दिन के उजाले में भी बेखौफ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. प्रशासन इस समस्या का जल्द समाधान नहीं करता है तो उनकी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो जायेगी. मजबूरन किसान खेती से मुंह मोड़ने को विवश हो जायेंगे. बेलबाड़ा के प्रगतिशील किसान धीरेन्द्र कुमार, नरेंद्र सिंह, उमाशंकर सिंह, मिल्की के विनोद यादव, रामाश्रय यादव, अमरनाथ राय आदि ने बताया कि जंगली सूअर के आतंक से क्षेत्र में आलू, शकरकंद, गाजर आदि फसलों की खेती करना किसान भूल चुके हैं. अब तो धान व गेंहूं की फसलों को बचाने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए. वहीं अहियारी के किसान रामवृक्ष दास, संजय कुमार ठाकुर आदि ने बताया कि जंगली सूअर व नीलगाय किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं. स्थिति यह है कि किसानों को दिन-रात अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है. रतनपुर के अशोक ठाकुर, रंजीत ठाकुर, सुखरामपुर टोला के राजा सहनी, कुसाई सहनी, अशोक कुमर आदि किसानों ने बताया कि नीलगाय के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर देते हैं. दो-तीन वर्ष पूर्व नीलगाय कभी-कभी भटककर आती थी, परंतु इन दिनों झुंड के झुंड खेतों में विचरण करती रहती हैं. इसका आतंक इतना बढ़ गया है कि गेहूं, सरसों, मटर, चना, मसूर आदि फसलों को चरने से ज्यादा उसे रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं. बर्बाद फसलों को देख किसान अपना माथा पीटकर रह जाते हैं. यही स्थिति रही तो लोग खेती से विमुख होने लगेंगे. किसानों ने बताया कि जंगली जानवारों के आतंक चिंता का विषय है. सूअर व नीलगायों ने इलाके के कई किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है. सब्जी की खेती करने वाले किसान रतजगा करने को विवश है. कई लोग खेती छोड़कर रोजगार की तलाश में परदेस चले गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




