Darbhanga:दरभंगा सहित 19 जिले के डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब
Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने दरभंगा सहित 19 जिले के प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है.
विज्ञापन
दरभंगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने दरभंगा सहित 19 जिले के प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है. प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उपलब्ध कराए गए टैबलेट के शत- प्रतिशत मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट एक्टिवेशन नहीं कराने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा गया है. डीपीओ से कहा गया है कि जिलों को आपूर्ति किए गए टैबलेट के एक्शन में नहीं रहने से व्हाट्सएप ग्रुप तथा दूरभाष के माध्यम से भी जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही है. उन्होंने जिले में उपलब्ध कराए गए टैबलेट का 20 सितंबर तक शत प्रतिशत एमडीएम एक्शन कार्य एवं इ शिक्षा कोष पोर्टल पर टैबलेट संबंधी प्रतिवेदन अपडेट करने को कहा है. साथ ही इस संबंध में अब तक कार्य पूर्ण नहीं करने संबंधी स्पष्टीकरण भी मांगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










