Darbhanga News: वार्ड 30 में उर्दू मध्य विद्यालय के दक्षिण स्थित सार्वजनिक तालाब का मिटा दिया वजूद

Updated at : 15 Feb 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: वार्ड 30 में उर्दू मध्य विद्यालय के दक्षिण स्थित सार्वजनिक तालाब का मिटा दिया वजूद

Darbhanga News:निरीक्षण दल ने वार्ड 30 में उर्दू मध्य विद्यालय के दक्षिण में स्थित सार्वजनिक तालाब का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. तालाब बचाओ अभियान के छह सदस्यों के निरीक्षण दल ने वार्ड 30 में उर्दू मध्य विद्यालय के दक्षिण में स्थित सार्वजनिक तालाब का निरीक्षण किया. टीम में डॉ विद्या नाथ झा, प्रो. शारदा नंद चौधरी, इंदिरा कुमारी, तहसीम नवाब, विजय कुमार और नारायण जी चौधरी शामिल थे. मिर्जा हयात बेग और उर्दू मोहल्ला के कुछ लोगों ने तालाब बचाओ अभियान से इस सार्वजनिक तालाब को बचाने के लिए प्रशासन के साथ आवश्यक पहल करने के लिए अनुरोध किया था. स्थानीय लोगों ने बताया की इस तालाब को अंग्रेजों ने खुदवाया था. इसमें तीन नाला जुड़ा है. एक नाला का कनेक्शन बागमती नदी से था. इसीलिए इस मोहल्ला में कभी जलजमाव नहीं होता था. लोगों ने 20 सितंबर 2024 को डीएम को इस तालाब की सुरक्षा को लेकर आवेदन दिया था. सितम्बर-अगस्त माह के बीच सदर के सीओ ने दो बार तालाब को निरीक्षण किया था. कुछ समय के लिए मिट्टी भराई का काम रुका लेकिन फिर काम जारी रहा. लोगों ने निरीक्षण दल के सदस्यों को बताया कि नगर निगम की एक प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि के पति के नेतृत्व में तालाब को भरकर बेचा जा रहा है. कहा कि पहले तो तालाब को अनुपयोगी बनाया गया और बाद में इसे मिटटी से भर दिया गया. निरीक्षण दल ने देखा की तालाब का 90 प्रतिशत से अधिक रकबा मिटटी से भरा जा चुका है. कुछ प्लाटिंग भी किया गया है. निरीक्षण दल ने डीएम से अनुरोध किया है कि सदर सीओ तत्काल कार्रवाई का आदेश दें. तालाब के सवाल को ‘निजी तालाब’ और ‘सरकारी तालाब’ के स्वामित्व में नहीं उलझाया जाये. सर्वोच्च न्यायालय का आदेश और बिहार सरकार का ‘सार्वजानिक तालाब’ की रक्षा करने का अनेक आदेश और दिशा निर्देश है. इन आदेशों के आलोक में अंचलाधिकारी द्वारा अतिक्रमण वाद चलाकर तीन महीना के अंदर इसे राज्य के पोर्टल पर अपलोड किया जाये. तालाब पर एक विशेष रिपोर्ट बनाने के लिए प्रो. शारदा नन्द चौधरी, रमण जी चौधरी एवं अजित कुमार मिश्र को जिम्मेदारी दी गयी. रिपोर्ट सभी संबंधित विभागों को दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन