ePaper

मिथिला विश्वविद्यालय में 48 केंद्रों पर डिग्री पार्ट थ्री की परीक्षा आज से

Updated at : 19 Mar 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
मिथिला विश्वविद्यालय में 48 केंद्रों पर डिग्री पार्ट थ्री की परीक्षा आज से

लनामिवि के डिग्री पार्ट थ्री की ऑनर्स एवं सामान्य कोर्स (सत्र 2022-25) की परीक्षा कल 20 मार्च से ग्रुपवार 16 अप्रैल तक दो पाली में होगी.

विज्ञापन

दरभंगा. लनामिवि के डिग्री पार्ट थ्री की ऑनर्स एवं सामान्य कोर्स (सत्र 2022-25) की परीक्षा कल 20 मार्च से ग्रुपवार 16 अप्रैल तक दो पाली में होगी. परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तथा दूसरी पाली की दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी. परीक्षा में 43 अंगीभूत एवं 37 संबद्ध यानी 80 कालेजों के लगभग 1.75 लाख छात्र- छात्रा शामिल होंगे. परीक्षा क्रमशः 20, 21, 24, 26, 27, 29 मार्च एवं 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12, 15, 16 अप्रैल को होगी. परीक्षा के लिए चार जिले में कुल 48 केंद्र बनाये गये हैं. दरभंगा में 15, समस्तीपुर में 14, मधुबनी में 12 एवं बेगूसराय में सात केंद्रों पर परीक्षा ली जायेगी.

आनर्स विषय को छह ग्रुपों में बांटकर बनाया गया परीक्षा कार्यक्रम

आनर्स विषय को छह ग्रुपों में बांटकर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रुप ए में वाणिज्य, हिंदी, संगीत, नाटक, जंतुविज्ञान, ग्रुप बी में इतिहास, एंथ्रोपोलॉजी, एलएसडब्लू, पर्शियन, ग्रुप सी में दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, ग्रामीण अर्थशास्त्र, ग्रुप डी में रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, मैथिली, उर्दू, ग्रुप ई में राजनीति विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, गणित, ग्रुप एफ में एआइएच, भूगोल, गृहविज्ञान एवं संस्कृत विषय को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन