Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई चप्पल वाले भी कर सकेंगे हवाई यात्रा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:उड़ान योजना के शुभारंभ के क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अब हवाई चप्पल वाले भी हवाई यात्रा कर सकेंगे.

विज्ञापन

Darbhanga News: अजय कुमार मिश्रा, दरभंगा. उड़ान योजना के शुभारंभ के क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अब हवाई चप्पल वाले भी हवाई यात्रा कर सकेंगे. पीएम की यह उम्मीद अब जाकर साकार होता दिख रहा है. टिकट की कीमत में भारी गिरावट से अब हवाई चप्पल वाले भी दरभंगा- दिल्ली रूट पर हवाई यात्रा कर सकेंगे. नयी कंपनी अकासा एयरलाइंस के अप्रैल माह से इस रूट पर विमान सेवा शुरू करने के निर्णय से टिकट के दाम में गिरावट आने की बात कही जा रही है. अकासा की साइट पर टिकट का बुकिंग चालू है. 24 व 25 मार्च को बुकिंग करने पर 12 मई के बाद का यात्री किराया 2500 से 2700 रुपये के बीच बताया जा रहा है. वर्तमान समय में बुकिंग करने पर यात्री किफायती दर पर टिकट का लाभ उठा सकते हैं.

दिल्ली जाने के लिए ट्रेन के एसी टू का तत्काल किराया 2625 रुपये

दरभंगा से दिल्ली के लिए ट्रेन व हवाई जहाज का किराया लगभग समान हो गया है. ट्रेन में एसी टू का एक टिकट बुक कराने पर तत्काल किराया 2625 रुपये है. लेकिन, यह भी आसानी से नहीं मिल पाता है. इस स्थिति में अकासा का सस्ता एयर टिकट लोगों के लिये बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है.

पटना के बजाय दरभंगा से सीट बुक करा रहे हवाई यात्री

जानकारी के अनुसार हवाई टिकट कम होने के कारण पटना से उड़ान भरने वाले लोग दरभंगा से दिल्ली का टिकट बुक करा रहे हैं. इससे दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है. वर्तमान में दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर सीधी विमान सेवा संचालित है. विभिन्न रूटों पर स्पाइसजेट तथा इंडिगो की सेवा दी जा रही है. अप्रैल से नयी विमानन कंपनी अकासा दिल्ली रूट पर सर्विस शुरू करने जा रहा है.

21 अक्तूबर 2016 को उड़ान योजना की हुई थी शुरुआत

उड़ान योजना (उड़े देश का आम नागरिक) की शुरुआत केंद्र सरकार ने 21 अक्तूबर 2016 को की थी. यह योजना क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने और हवाई यात्रा को सस्ता व सुलभ बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी. इसका औपचारिक शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अप्रैल 2017 को शिमला से दिल्ली के लिए पहली उड़ान के साथ की थी. मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे चाहते हैं कि हवाई यात्रा में हवाई चप्पल वाले लोग दिखाई दें. तब कहा गया था कि इस स्कीम के तहत एक घंटे तक की उड़ान के लिए किराया 2500 रुपए से ज्यादा नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन