Darbhanga News: पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित मंदिर में हुआ राम दरबार के साथ शालिग्राम का प्रवेश

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:पटोरी गांव के फुलवारी टोल में नवनिर्मित राम-जानकी मंदिर में गुरुवार की शाम विधि-विधान से मंदिर के सेवैत जनक किशोर चौधरी ने पत्नी के साथ पूजा की.

विज्ञापन

Darbhanga News: हनुमाननगर. पटोरी गांव के फुलवारी टोल में नवनिर्मित राम-जानकी मंदिर में गुरुवार की शाम विधि-विधान से मंदिर के सेवैत जनक किशोर चौधरी ने पत्नी के साथ पूजा की. इसके बाद भगवान श्रीराम, माता जानकी, भाई लक्ष्मण, भक्त हनुमान व शालिग्राम भगवान को विराजमान किया गया. बता दें कि 21 साल से अस्थायी मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना हो रही थी. सेवैत चौधरी ने बताया कि उनके वंश के पूर्वज स्व. डोमी चौधरी की बाल विधवा राम सुमारो चौधराइन ने वर्ष 1938 में अपने हिस्से से 15 बीघा जमीन व पांच कट्ठा घरारी की जमीन श्रीराम-जानकी मंदिर सहित अंदर हवेली के नाम कर दी. इस जमीन पर वर्ष 1961 में अस्थायी मंदिर में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के धातु मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी थी. वहीं 1968 में मंदिर का निर्माण भी हुआ, लेकिन 1987 की बाढ़ में मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया. 2004 तक मंदिर इस अवस्था में आ गया कि ठाकुरजी को फिर से अस्थायी मंदिर में ले जाना पड़ा. 2021 में नए मंदिर का निर्माण शुरू हुआ, जो अब बनकर तैयार हुआ है. बता दें कि शुक्रवार छह मई को अखंड रामचरित मानस पाठ होगा, जो शनिवार तक चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन