Darbhanga News: मांगों के समर्थन में संस्कृत विवि में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार चौथे दिन जारी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: 21 अप्रैल से शुरू अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में कर्मचारी संघ द्वारा नौ सूत्री मांगों से संबंधित समझौते को कार्यान्वित कराने की मांग को लेकर 21 अप्रैल से शुरू अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा. संघ के विवि अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार झा, सचिव सुनील कुमार सिंह एवं प्रवक्ता डॉ रविंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कुलपति एवं कुलसचिव मुख्यालय में आए हैं. कुलपति ने अध्यक्ष एवं सचिव को कार्यालय में बुलाकर वार्ता की, किन्तु कोई फलाफल नहीं निकला. कर्मचारी नेता ने बताया कि जब तक मागें पूर्ण नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा.

कर्मचारियों की मांग जायज, उस पर अमल जरूरी- कुलपति

इधर, पीआरओ निशिकान्त ने कुलपति प्रो. पांडेय के हवाले से कहा है कि कर्मचारियों की मांग जायज है. उसपर अमल भी जरूरी है. कर्मचारियों की लंबित राशि के भुगतान समेत अन्य मांगों के समर्थन में असहयोग आंदोलन का समर्थन किया. कहा कि सिर्फ मांग करने से उसकी पूर्ति नहीं हो जाएगी. कहा कि शुक्रवार से कर्मचारी काम करें. सोमवार को समस्या का निदान निकाल लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन