Darbhanga:चुनाव प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, दिया जरूरी निर्देश

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार को 78 कुशेश्वरस्थान सुरक्षित विस क्षेत्र के बूथों का जायजा चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त प्रेक्षक अविनाश कोन्डिवा धाकेन ने लिया.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को 78 कुशेश्वरस्थान सुरक्षित विस क्षेत्र के बूथों का जायजा चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त प्रेक्षक अविनाश कोन्डिवा धाकेन ने लिया. वे कुशेश्वरस्थान पहुंचे. बीडीओ प्रभा शकंर मिश्र से क्षेत्र के बूथों की स्थिति व बुनियादी सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली. बीडीओ ने वर्तमान में क्षेत्र में फैले बाढ़ के पानी से आवागमन प्रभावित समेत अन्य बूथों की विस्तार से जानकारी दी. इसके बाद प्रेक्षक धाकेन कुशेश्वरस्थान उवि बूथों का भौतिक सत्यापन किया. वहां बने रैंप का जायजा लेते हुए इसमें सुधार कराने का निर्देश दिया. इससे पहले प्रेक्षक धाकेन बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव पर जलाभिषेक किया. मौके पर थानाध्यक्ष अंकित चौधरी के अलावा कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन