ePaper

Darbhanga : घास लाने गया वृद्ध लापता, बागमती नदी में हो रही तलाश

Updated at : 02 Jan 2026 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga  : घास लाने गया वृद्ध लापता, बागमती नदी में हो रही तलाश

नेयाम निवासी 60 वर्षीय चैतू दास गुरुवार की दोपहर घर से घास लाने निकले, परंतु देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचे.

विज्ञापन

हायाघाट. नेयाम निवासी 60 वर्षीय चैतू दास गुरुवार की दोपहर घर से घास लाने निकले, परंतु देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचे. घर के सदस्यों द्वारा खोजबीन की गयी तो इस दौरान बागमती नदी किनारे घास रखा हुआ मिला, लेकिन चैतू दास का कोई पता नहीं लग पाया. परिजनों ने इसकी सूचना हायाघाट थाना को दी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार भारती ने बताया कि डूबने की आशंका पर शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम बागमती नदी में खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया. उन्होंने बताया कि शनिवार को भी तलाश की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन