रेडिमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, 50 लाख के सामान खाक

बाजितपुर बाजार में निधि गारमेंट्स नामक दुकान में लगी आग से लाखों के कपड़े जलकर राख हो गये.
मनीगाछी. बाजितपुर बाजार में निधि गारमेंट्स नामक दुकान में लगी आग से लाखों के कपड़े जलकर राख हो गये. दुकान संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि रात लगभग नौ बजे दुकान बंद कर बाजितपुर के बगल स्थित गांव चकवसावन चला आया था. खाना खा सोने की तैयारी कर रहा था. इसी बीच पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर बताया कि दुकान में आग लग गई है. भागते हुए पहुंचा तो देखा कि बहुत से लोग आग बुझाने में जुटे हैं. कुछ देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी पहुंच गई. मौके पर बाजितपुर थाना व मनीगाछी थाना की पुलिस भी पहुंच गयी. सभी के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी है. 50 लाख से अधिक की क्षति की बात कही है. बताया कि दो-तीन दिन पूर्व ही कोलकाता से पांच लाख का गारमेंट्स आया था. सभी जलकर खाक हो गया. इस संबंध में सीओ रविकांत ने बताया कि इसकी सूचना नहीं है. वैसे दुकान में सरकारी प्रावधान के अनुसार आपदा प्रबंधन से कुछ देय नहीं होता.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




