Darbhanga:चार फरार वारंटियों के साथ पियक्कड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात विभिन्न गांवों में छापेमारी कर चार फरार वारंटी सहित एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात विभिन्न गांवों में छापेमारी कर चार फरार वारंटी सहित एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया. दूसरी ओर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में तिलकेश्वर पुलिस ने गुप्त सूचना पर घोड़दौड़ गांव में छापेमारी कर दो घरों से 50 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केसरी नंदन कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना पर घोड़दौड़ गांव में की गयी छापेमारी में गुणेश्वर पंडित के पुत्र शत्रुघ्न पंडित के घर से 30 लीटर तथा सुखदेव पासवान के पुत्र विनोद पासवान के घर से 20 लीटर देसी चुराई शराब बरामद की गयी. साथ ही गृहस्वामी तस्कर शत्रुघ्न पंडित व विनोद पासवान को दबोच लिया गया. साथ ही काफी मात्रा में अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि धराये तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं कुशेश्वरस्थान थाना के विभिन्न मामलों में फरार वारंटी ग्यासपुर निवासी बैजू साह व लक्ष्मी साह, झझरा गांव के डुबहा टोल निवासी फीडर कुमार प्रजापति तथा चातर निवासी चंदन कुमार तथा घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बलथरी निवासी राज किशोर मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन