Darbhanga News : खेतों में किसी भी हाल नहीं जलाएं फसल के अवशेष: कौशल कुमार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीएम कौशल कुमार ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के महिनाम गांव में कृषि यंत्र से धान की कटनी व फसल अवशेष के निस्तारण प्रक्रिया का जायजा लिया.

विज्ञापन

बेनीपुर. डीएम कौशल कुमार ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के महिनाम गांव में कृषि यंत्र से धान की कटनी व फसल अवशेष के निस्तारण प्रक्रिया का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कृषि कार्य में प्रयुक्त उपकरणों का निरीक्षण किया. मशीन के उपयोग से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने किसानों से खेतों में किसी भी परिस्थिति में फसल अवशेष नहीं जलाने की सलाह दी. डीएम ने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अंजनी कुमार झा के खेत में मशीन से धान की कटनी का जायजा लिया. उन्होंने धान का अवशेष को नहीं जलाने की अपील की. कहा कि खेत में अवशेष जलाने से न केवल पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है. इससे उपज में कमी आती है. इससे किसान को ही नुकसान उठाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज विश्व के लिए समस्या बनी हुई है. इसे सुरक्षित रख हमलोगों का सामूहिक दायित्व बनता है कि भावी पीढ़ी को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण हस्तगत करा सके. इस दौरान डीएम ने सिंगराही स्थित मुसहरी में अनुसूचित जाति दरवाजा का लोकार्पण किया. यहां अंजनी कुमार झा ने आगत अतिथियों को माला, पाग-चादर से सम्मानित किया. मौके पर डीएओ डॉ सिद्धार्थ, एसडीओ मनीष कुमार झा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता, बीडीओ प्रवीण कुमार, बीएओ सूरज कुमार, जदयू के अमित कुमार राय, किसान सलाहकार अजित कुमार, विनय कुमार, वरुण प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी व ग्रामीण कृषक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन