Darbhanga News: अंतर जिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिला हैंडबॉल टीम हैदराबाद रवाना

Updated at : 15 Feb 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: अंतर जिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिला हैंडबॉल टीम हैदराबाद रवाना

Darbhanga News:दूसरे अखिल भारतीय अंतर जिला सब जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को जिला की टीम हैदराबाद तेलंगाना के लिए विदा हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दूसरे अखिल भारतीय अंतर जिला सब जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को जिला की टीम हैदराबाद तेलंगाना के लिए विदा हुई. यह प्रतियोगिता आगामी 17 से 20 फरवरी तक चलेगी. जिला टीम को लायंस क्लब दरभंगा के सचिव अमरनाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों ने खेलकिट, टी-शर्ट जर्सी एवं ट्रैक सूट प्रदान किया. इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी को पाग व चादर से सम्मान किया गया. जिला हैंडबॉल संघ के सचिव रवींद्र कुमार सिंह ने बताया 12 सदस्यीय दल में जिला के विभिन्न प्रखंड के खिलाड़ी शामिल हैं. दल प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी रोशन कुमार एवं कोच के रूप में मुकेश कुमार हैं. हैंडबॉल संघ के जिला संयुक्त सचिव आशीष कुमार ने खिलाड़ियों को रवाना करने के लिए उपस्थित लोगों का आभार जताया. कोषाध्यक्ष केशव चौधरी ने हम ठान लेते हैं तो विजय सुनिश्चित है. मौके पर श्रवण कुमार, संघ के संरक्षक संजय कुमार सिंह पप्पू, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद, सचिव श्रवण नारायण चौधरी, लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष पवन कुमार राय, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष नवलेश चौधरी, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार चौधरी, बलराम टेकरीवाल, नटवर चौधरी, पुनहद के मुखिया संजीव कुमार सिंह, अमरेश कुमार, बलराम चौधरी, अजय कुमार, नीलेश सिन्हा आदि मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन