आरओबी निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए डिप्टी सीएम से मिले सांसद

Updated at : 05 Aug 2024 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
आरओबी निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए डिप्टी सीएम से मिले सांसद

गोपालजी ठाकुर ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से औपचारिक मुलाकात की.

विज्ञापन

दरभंगा. सांसद सह लोकसभा में पार्टी के सचेतक गोपालजी ठाकुर ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से औपचारिक मुलाकात की. मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग तथा मखाना के माला से सम्मान किया. संसद ने उप मुख्यमंत्री का अपने संसदीय क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न समस्यायों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि आज दरभंगा के विकास की चर्चा देश स्तर पर की जा रही है, लेकिन कुछ अन्य लंबित मुद्दों के समाधान के लिए पहल करने की जरूरत है. सांसद ने शहर में दोनार गुमटी पर आरओबी की प्रशासनिक स्वीकृति, निर्माणाधीन देकुली-सिसौनी 44 किमी लंबी सड़क निर्माण में तेजी लाने, अशोक पेपर मिल-विदेश्वरस्थान सड़क, सकरी-धरौड़ा निर्माणाधीन सड़क, वरुणा-रसियारी एसएच 88 जैसी निर्माणाधीन सड़क को अविलंब पुरा करने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन