Darbhanga News: घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही जीविका दीदियां

Updated at : 14 Oct 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही जीविका दीदियां

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने को लेकर मतदाता जागरुकता अभियान लगातार जारी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने को लेकर मतदाता जागरुकता अभियान लगातार जारी है. जीविका दीदियां घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही है. उन्हें मतदान के लिए जागरूक कर रही है. डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी मंगलवार को कई संकुलों की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुई. अलीनगर प्रखंड के चांद-सितारा एवं सूरज संकुल स्तरीय संघ के कार्यक्रम डॉ ऋचा ने कहा कि जीविका दीदियां आज लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी बन चुकी है. उनकी भागीदारी निश्चित रूप से मतदान प्रतिशत को बढ़ाएगी. कहा कि दीदियों ने घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया है. मतदान दिवस पर सहायता के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है.

जीविका दीदियां बदलाव की अग्रदूत

प्रखंड परियोजन प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि जीविका दीदियां बदलाव की अग्रदूत है. इनके प्रयासों से समाज में जागरूकता की नई लहर है. वित्त प्रबंधक आशीष कुमार ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती है. जीविकोपार्जन प्रबंधक मनोरमा कुमारी ने भी विचार रखी.

निकाली गयी जागरूकता रैली

अभियान के दौरान मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. जीविका दीदियां हाथों में तख्तियां और नारों से सजे बैनर लिए “पहले मतदान, फिर जलपान”, “मेरा वोट मेरा अधिकार” और “लोकतंत्र की शान है मतदान” जैसे नारे लगायी. दीदियों ने लोकगीत, पोस्टर, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता आदि के माध्यमों से मतदान के महत्व को प्रस्तुत की. शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने परिवार, पड़ोस तथा समुदाय की हर महिला को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगी. यह भी संकल्प ली कि मतदान के दिन घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगी, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए. कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वयक, राजेश पासवान एवं उदय प्रताप सिंह, सामुदायिक समन्वयक कृष्णा कुमारी, राम गोविन राय, शंकर दयाल यादव, विनोद कुमार, लेखापाल बिहारी झा एवं कार्यालय सहायक सतीश कुमार राम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन