Darbhanga news: अहल्यास्थान व गौतमाश्रम में दिनभर आते रहे श्रद्धालु

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga news: गुरुवार को तीर्थस्थल अहल्यास्थान, गौतमाश्रम सहित इलाके के विभिन्न मंदिरों में दिनभर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा.

विज्ञापन

Darbhanga news: कमतौल. नये वर्ष पर गुरुवार को तीर्थस्थल अहल्यास्थान, गौतमाश्रम सहित इलाके के विभिन्न मंदिरों में दिनभर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा. टोलियों में पहुंचे श्रद्धालु मन्दिरों में दर्शन-पूजन कर परिसर में लगी दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए. कई श्रद्धालु सेल्फी लेने, तो कई फेसबुक लाइव के माध्यम से परिजनों को स्थलीय महत्व की जानकारी साझा करते नजर आए. आसपास के लोगों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु दो, तीन व चार पहिया वाहनों से पहुंचे थे. प्रशासन की ओर से मंदिरों में सुरक्षा के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराये गये थे. धूप निकलने के कारण मौसम सुहावना था, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना रहा.

सिंहवाड़ा के देवालयों में सुबह से रही लोगों की भीड़

सिंहवाड़ा. नव वर्ष-2026 के स्वागत को लेकर लोग अहले सुबह से लगे रहे. नव वर्ष पर प्रखंड क्षेत्र के सभी देवालयों पर अच्छी भीड़ देखी गयी. युवा वर्ग में गजब का उत्साह देखा गया. लोग वन या सार्वजनिक स्थल पर पिकनिक का आनंद उठाये. दिनभर लोग हैपी न्यू इयर की बधाई प्रत्यक्ष व व्हाट्सएप के माध्यम से देते रहे. दिनभर धूप रहने के कारण लोग जमकर नया साल का लुत्फ उठाया. बच्चे भी इसमें पीछे नहीं रहे.

आधी रात से ही लोग एक-दूसरे को देते रहे नववर्ष की शुभकामनाएं

सदर. नववर्ष 2026 के आगमन पर लोगों में गजब उत्साह दिखा. बुधवार की आधी रात से ही लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते रहे. खासकर युवाओं, बच्चों व परिवारों में खासा उत्साह देखा गया. अहले सुबह से ही परंपरानुसार बड़ों का चरण स्पर्श कर लोगों ने आशीर्वाद लिया. क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग भगवान के दर्शन कर नए साल की शुरुआत शुभ बनाने की कामना करते नजर आये. मंदिर परिसरों में जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा. कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन व आरती का आयोजन किया गया था. मौसम अनुकूल रहने के कारण बड़ी संख्या में लोग परिवार व मित्रों के साथ पिकनिक मनाने निकले. गांवों के बगीचे, नदी किनारे और चुनिंदा स्थलों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली.

बच्चों ने खेल-कूद का लिया आनंद

बच्चों ने खेल-कूद का आनंद लिया. युवाओं ने संगीत, फोटो और समूह गतिविधियों के जरिए नए साल की खुशियों को यादगार बनाया. कई स्थानों पर लोगों ने घर से लाए व्यंजनों के साथ सामूहिक भोज का आनंद लिया.

सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद

सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आया. प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन