Darbhanga: दिल्ली से दरभंगा आने का किराया पटना के मुकाबले तीन गुना अधिक हुआ

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

दिल्ली से दरभंगा का हवाई किराया आसमान छू रहा है. दिल्ली से पटना के किराये का तीन गुना अधिक दरभंगा का भारा है.

विज्ञापन

दरभंगा. दिल्ली से दरभंगा का हवाई किराया आसमान छू रहा है. दिल्ली से पटना के किराये का तीन गुना अधिक दरभंगा का भारा है. छठ पर्व को लेकर दरभंगा आने वाले विमानों पर यात्रियों के भारी दबाव के कारण किराया इतना अधिक हो गया है. दिल्ली से दरभंगा के हवाई टिकट का दाम 25 अक्तूबर को 21 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया है. जबकि इसी दिन दिल्ली से पटना की फ्लाइट का किराया मात्र सात हजार रुपये के करीब है. इस प्रकार पटना के मुकाबले दरभंगा का हवाई किराया तीन गुना पर पहुंच गया है. ऐसे में उत्तर बिहार लौटने वाले यात्रियों को मजबूरन पटना से टिकट बुक करनी पड़ रही है. वहां से सड़क मार्ग से लोग अपने घर पहुंचेंगे. बता दें कि दिल्ली- पटना के बीच रोजाना कई फ्लाइट होने से किराया सामान्य है.

त्योहार नजदीक आते ही टिकट की कीमत में कर दी जाती वृद्धि

त्योहार नजदीक आते ही विमानन कंपनियां दरभंगा रूट के टिकट दरों में अप्रत्याशित वृद्धि कर देती है. बीते सप्ताह तक जहां दिल्ली से दरभंगा का किराया 11 से 12 हजार रुपये तक था. वहीं अब यह बढ़कर 21 हजार से ऊपर पहुंच चुका है. मुंबई और बेंगलुरु से दरभंगा आने वाली फ्लाइटों के किराए में भी दो से तीन गुना तक इजाफा होने की बात कही जा रही है. विदित हो कि दरभंगा- दिल्ली रूट पर सबसे अधिक यात्री सफर करते हैं.

सीमित फ्लाइट होने से टिकट मिलना होता मुश्किल

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार छठ और दीपावली के समय उत्तर बिहार लौटने वालों की संख्या सबसे अधिक होती है. सीमित फ्लाइट और अधिक मांग के कारण दरभंगा के लिए टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है. दरभंगा एयरपोर्ट पर फिलहाल इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट जैसी कंपनियां सेवाएं दे रही है. यात्रियों की संख्या के मुकाबले उड़ानें बहुत कम है. इसका असर टिकट के दामों पर पड़ रहा है.

यात्रियों ने की उड़ान संख्या बढ़ाने की मांग

यात्रियों का कहना है कि दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिये, ताकि त्योहारों के समय किराए में मनमानी पर रोक लग सके. सरकार को एयरलाइन कंपनियों के किराया नियंत्रण पर सख्त निगरानी रखनी चाहिए. विदित हो कि उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिये वाच आवर में बढ़ोतरी करनी होगी. वर्तमान में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ही उड़ान सेवा संचालित है.

-अजय कुमार मिश्रा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन