Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के डिग्री पार्ट थ्री के आनर्स एवं सामान्य कोर्स के सत्र 2022-25 की परीक्षा 20 मार्च से ग्रुपवार 16 अप्रैल तक दो पाली में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा के लिए चार जिले में कुल 48 केंद्र बनाये गये हैं. दरभंगा में 15, समस्तीपुर में 14, मधुबनी में 12 एवं बेगूसराय में सात केंद्र है. इन सभी केंद्रों पर चारों जिले के 43 अंगीभूत एवं 37 संबद्ध यानी 80 कालेजों के लगभग 1.75 लाख छात्र- छात्रा शामिल होंगे. परीक्षा क्रमशः 20, 21, 24, 26, 27, 29 मार्च एवं 03, 04, 07, 08, 09, 11, 12, 15, 16 अप्रैल को होगी.
छह ग्रुपों में बांटकर बनाया गया परीक्षा कार्यक्रम
आनर्स विषय को छह ग्रुपों में बांटकर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रुप ए में वाणिज्य, हिंदी, संगीत, नाटक, जंतुविज्ञान, ग्रुप बी में इतिहास, एंथ्रोपोलॉजी, एलएसडब्लू, पर्शियन, ग्रुप सी में दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, ग्रामीण अर्थशास्त्र, ग्रुप डी में रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, मैथिली, उर्दू, ग्रुप ई में राजनीति विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, गणित, ग्रुप एफ में एआइएच, भूगोल, गृहविज्ञान एवं संस्कृत विषय को शामिल किया गया है.दरभंगा
केंद्र का नाम – संबंधित कॉलेज
सीएम साइंस कॉलेज – एमएलएसएम कॉलेज, बीएमए कॉलेज बहेड़ी व जिला के अन्य कॉलेजएमएलएसएम कॉलेज – मारवाड़ी कॉलेज
केएस कॉलेज – सीएम कॉलेज व एमआरएसएम कॉलेज आनंदपुरसीएम कॉलेज – एमकेएस कॉलेज त्रिमुहान, सबडिविजनल डिग्री कॉलेज बेनीपुर
मिल्लत कॉलेज – केएस कॉलेज व एमके कॉलेजमारवाड़ी कॉलेज – सीएम साइंस कॉलेज व एलसीएस कॉलेजएन झा महिला कॉलेज – एमजी कॉलेजआरबीजे कॉलेज बेला – मिल्लत कॉलेजजेके कॉलेज बिरौल – बहेड़ा कॉलेज, जेडी कॉलेज कोर्थू, आरजेडीएस कॉलेज लगमा
एमके कॉलेज – एमएमटीएम कॉलेज, डिग्री कॉलेज जालेसबडिविजनल डिग्री कॉलेज बेनीपुर- जेके कॉलेज बिरौल, एएमएम कॉलेज बेनीपुर, एसबी कॉलेज पड़रीएलसीएस कॉलेज – जेएन कॉलेज नेहराएमएमटीएम कॉलेज – एमआरएम कॉलेजएमआरएम कॉलेज – एन झा महिला कॉलेज, मिथिला महिला कॉलेज आजमनगरएमजी कॉलेज – आरबीजे कॉलेज बेलामधुबनीआरके कॉलेज- डीबी कॉलेज जयनगर, जेएमडीपीएल महिला कॉलेज, जेएन कॉलेज व जिला के अन्य कॉलेजभीएसजे कॉलेज राजनगर – सीएमजे कॉलेज दोनवारीहाट खुटौना, एसएमजे कॉलेज खाजेडीह
जेएन कॉलेज – भीएसजे कॉलेज राजनगर, एएचएसए कॉलेजडीएनवाइ कॉलेज – आरके कॉलेज, बीएम कॉलेज रहिकाएमएलएस कॉलेज सरिसवपाही – पीडीकेजे कॉलेज अंधराठाढ़ी
एसएनकेएन कॉलेज भैरवस्थान – एलएनजे कॉलेज झंझारपुरआरएन कॉलेज पंडौल – एसएनकेएम कॉलेज भैरवस्थान, एमएलएस कॉलेज सरिसवपाहीजेएमडीपीएलएम कॉलेज – डीएनवाइ कॉलेज, जेडीवीएस महिला कॉलेज जयनगरपीएलएम कॉलेज झंझारपुर – लूटन झा कॉलेज ननौर, सीएमबी कॉलेज ड्योढ़ घोघरडीहा
एलएनजे कॉलेज झंझारपुर – एचपीएस कॉलेज मधेपुर, पीएलएम कॉलेज झंझारपुरबीएम कॉलेज रहिका – केभी साइंस कॉलेज उच्चैठ, आरएनजेडी कॉलेज मधवापुरसमस्तीपुरसमस्तीपुर कॉलेज – आरएनएआर कॉलेज, संत कबीर कॉलेज, बीआरकेसी कॉलेज जितवारपुर, बीभीकेभी कॉलेज रामपुर व जिला के अन्य कॉलेजबीआरबी कॉलेज – समस्तीपुर कॉलेजएलकेभीडी कॉलेज ताजपुर – यूपी कॉलेज पूसा, केएसआर कॉलेज सरायरंजनआरबी कॉलेज दलसिंहसराय- एएनडी कॉलेज साहपुर पटोरी, डीबीकेएन कॉलेज नरहन
केएसआर कॉलेज सरायरंजन – आरबी कॉलेज दलसिंहसरायबीभीकेभी कॉलेज रामपुर- जीकेपीडी कॉलेज कर्पूरीग्राम, एमएनडी कॉलेज चंदौली, एसएमआरसीके कॉलेजएएनडी कॉलेज साहपुर पटोरी – जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर, आरबीएस कॉलेज अंदौरजीकेपीडी कॉलेज कर्पूरीग्राम – बीआरबी कॉलेजडीबीकेएन कॉलेज नरहन – यूआर कॉलेज रोसड़ा
भारद्वाज कॉलेज शकरपुरा – एसके कॉलेज थतियायूआर कॉलेज रोसड़ा – आरएलएसआर कॉलेज शिवाजीनगर, भारद्वाज कॉलेज शकरपुराआरएनएआर कॉलेज – सीआर कॉलेज किशनपुर, आरआइएचइ कॉलेज बिरौली
एसएमआरसीके कॉलेज – वीमेंस कॉलेजवीमेंस कॉलेज – एलकेभीडी कॉलेज ताजपुरबेगूसरायजीडी कॉलेज – एसबीएसएस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज तियाईएसबीएसएस कॉलेज – एमआरजेडी कॉलेजआरबीएस कॉलेज तियाई – आरसीएसएस कॉलेज बिहट
आरसीएसएस कॉलेज बिहट- एपीएसएम कॉलेज बरौनीएपीएसएम कॉलेज बरौनी – आरसीएस कॉलेज मझौलएसके महिला कॉलेज – जीडी कॉलेजआरसीएस कॉलेज मझौल – एसके महिला कॉलेज
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है