Darbhanga News : अनुश्रवण व मूल्यांकन अधिकारी के निरीक्षण में सामने आयी कमी

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी श्रीकांत शरण ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बिरौल. मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी श्रीकांत शरण ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लिया. उपलब्ध संसाधनों, उपस्करों तथा मानव बल की स्थिति की जांच की. इस क्रम में पारा मेडिकल कर्मियों व आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को समुचित सुविधा नहीं मिल पाने की बात सामने आयी. अधिकारी ने बताया कि पारा मेडिकल कर्मियों के सृजित पदों की तुलना में वर्तमान में कार्यरत कर्मियों की संख्या काफी कम है. चिकित्सकों के सृजित पदों के विरुद्ध भी कम संख्या में पदस्थापन है. इससे स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल की उपाधीक्षक एवं स्वास्थ्य प्रबंधक के अनुपस्थित रहने के कारण जांच प्रक्रिया पूर्ण रूप से नहीं हो सकी. ओपीडी एवं इमरजेंसी विभाग में चार चिकित्सक मौजूद मिले. इमरजेंसी सेवा में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. अधिकारी शरण ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं त्रुटियों से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा. मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ भगवान दास, सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक विनय कुमार सहित चिकित्सक डॉ आलमगीर शम्स, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ गरिमा एवं डॉ खुशबू रानी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन