अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 24 Feb 2025 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

पूर्णिया जिलांतर्गत मधेपुरा सिंघेश्वर निवासी विष्णुदेव सिंह की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गयी.

विज्ञापन

सिंहवाड़ा. दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर टारा टोल के समीप रविवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रुप से जख्मी पूर्णिया जिलांतर्गत मधेपुरा सिंघेश्वर निवासी विष्णुदेव सिंह की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गयी. बताया जाता है कि वह अपने चार मित्र के साथ कार से मधेपुरा से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे. इसी दौरान एनएच-27 पर टारा टोल के निकट जाम लगा था. विंदेश्वर वाहन से उतर दूसरे लेन पर आकर झांकने लगे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से जख्मी हो गये. सिंहवाड़ा के प्रशिक्षु दारोगा विक्रांत कुमार ने जख्मी हालत में उसे डीएमसीएच उपचार के लिए ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन