Darbhanga News: रेलवे ट्रैक पर नग्नावस्था में मिली सीतामढ़ी के चाचा-भतीजे की लाश

Darbhanga News:दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार की सुबह दो युवकों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी.
Darbhanga News: जाले. दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार की सुबह दो युवकों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी. दोनों शव नग्नावस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़े थे. लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची जाले थाना की पुलिस पहुंची. मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के गंगटी नगर पंचायत के वार्ड चार निवासी अलीम नद्दाफ के चांद बाबू (25) व भतीजा अमजद नद्दाफ के पुत्र मो. इबरान नद्दाफ (19) के रूप में हुई. सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता अमजद नद्दाफ ने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे उनका भाई व बेटा अपाची व ग्लैमर बाइक से निकले थे. भाई बैंग्लौर में मजदूरी करता था. 15 दिन पहले ही वह गांव आया था. पूर्वजों की जमीन अपने नाम पर करना चाहता था. रात में दोनों घर से शौच जाने की बात कह निकले. दो घंटे बाद परिजनों के द्वारा फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं किया. सुबह जानकारी मिली कि दोनों की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. मृतक इबरान के पिता ने बताया कि दोनों की बाइक नहीं मिली है. दोनों के मोबाइल भी गायब हैं. दोनों का शव नग्नावस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला है. इससे लगता है कि किसी ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से दोनों के शव को घर से 12 किमी दूर लाकर रेलवे पटरी पर फेंक दिया है. इधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जमा किया. एफएसएल की टीम ने भी छानबीन की. इस संंबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि दोनों मृतक पुपरी थाना क्षेत्र के गंगटी वार्ड चार निवासी चाचा-भतीजा है. दोनों बाहर रहकर मजदूरी करते थे. फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




