Darbhanga News : बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में दरभंगा की सिमरन भगत ने पायी सफलता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 12:13 AM

विज्ञापन

बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में दरभंगा की सिमरन भगत ने सफलता प्राप्त की है. अपने कोटि में सिमरन को प्रदेश स्तर 10वां स्थान प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन

दरभंगा. बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में दरभंगा की सिमरन भगत ने सफलता प्राप्त की है. अपने कोटि में सिमरन को प्रदेश स्तर 10वां स्थान प्राप्त हुआ है. लालबाग निवासी शंकर कुमार भगत उर्फ दिलीप भगत एवं उषा भगत की पुत्री तथा स्व. गंगा भगत की पौत्री सिमरन ने बारहवीं तक की पढ़ाई होली क्रॉस स्कूल दोनार से पूरी की. सिंहगढ़ लॉ कॉलेज, पुणे से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की. दिल्ली हाइकोर्ट में वकालत के साथ सिमरन न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गई. तैयारी के दौरान ही एलएलएम की डिग्री, एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से हासिल की. सिमरन अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन एवं शिक्षकों को दी है. उसका कहना है कि बिहार न्यायिक सेवा में सफल होने के पीछे कड़ी मेहनत एवं परिवार का सहयोग रहा. बताया कि तैयारी की यात्रा कठिनाइयां भरी रही, लेकिन समर्पण और अनुशासन से इसे संभव बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन