Darbhanga Weather: आज बारिश के आसार, तेज हवा का अलर्ट

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

दरभंगा में आज मौसम रहेगा बदला हुआ… बारिश और तेज हवा का असर…

विज्ञापन

Darbhanga: दरभंगा में 6 मई को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, जिले में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

तेज हवा और ठनका का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है.

सावधानी बरतने की सलाह

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. गरज के समय सुरक्षित स्थानों में ही ठहरें.


आज का कार्यक्रम (दरभंगा)

  1. प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा ग्रामीण सड़क विभाग की समीक्षा बैठक
    समय: दोपहर 12:30 बजे
  2. कक्षा 09-10 के शिक्षकों के लिए मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग पर आवासीय प्रशिक्षण
    स्थान: डायट, किलाघाट
विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन