दरभंगा: मंत्री मदन सहनी का सख्त निर्देश, विवादित जमीन की रजिस्ट्री पर तुरंत लगाएं रोक
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 17 May 2026 1:15 PM
बैठक में शामिल मंत्री मदन सहनी एवं अन्य
Darbhanga News: समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री मदन सहनी ने अधिकारियों को विवादित जमीन की रजिस्ट्री रोकने और उसी दिन डीड देने का निर्देश दिया. इसके साथ ही शराबबंदी को लेकर सीमाओं पर 24 घंटे सघन वाहन जांच का आदेश दिया. पढ़ें पूरी खबर…
Darbhanga News: जिला अतिथि गृह में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान मंत्री ने जमीन की रजिस्ट्री और शराबबंदी कानून को लेकर कई कड़े निर्देश जारी किए. उन्होंने जिला अवर निबंधक पदाधिकारी को साफ तौर पर कहा कि किसी भी विवादित जमीन का निबंधन (रजिस्ट्री) नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे जमीन खरीदने वाले (क्रेता) को बाद में भारी मानसिक और कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
रजिस्ट्री के दिन ही मिलेगी डीड, बुनियादी सुविधाओं में करें सुधार
मंत्री मदन सहनी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के दिन ही क्रेता को डीड की कॉपी हर हाल में सौंपना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय आने वाले आम नागरिकों के लिए पानी, बैठने की जगह जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय में विशेष कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, जो रजिस्ट्री कराने आए लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर सकें ताकि वे योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें.
शराबबंदी पर सख्ती: 24 घंटे होगी गाड़ियों की सघन जांच
शराबबंदी कानून की समीक्षा करते हुए मंत्री ने जब्त गाड़ियों की नीलामी और शराब विनिष्टीकरण (नष्ट करने) के कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया. उन्होंने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी और मद्यनिषेध के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर जिलों की सीमाओं पर चौबीसों घंटे (24 घंटे) गाड़ियों की सघन जांच करने का निर्देश दिया. साथ ही, होटलों और पेट्रोल पंपों पर नियमित औचक छापेमारी करने की बात कही. बैठक में डीएम कौशल कुमार ने साल और पाग भेंट कर मंत्री का स्वागत किया.
दरभंगा से राजकुमार रंजन की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










