सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला युवक, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Updated:
विज्ञापन
पवन एक्सप्रेस से दरभंगा जंक्शन पर उतरा, गांव आने के बीच नशा खुरानी गैंग का हुआ शिकार

दरभंगा में मुंबई से लौट रहे एक युवक को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया गया. प्रारंभिक जांच में मोबाइल और अन्य सामानों के लूटे जाने की आशंका है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ा थाना क्षेत्र के कन्थूडीह गांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला. सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. युवक की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सनकन्हैय गांव निवासी अकलीउद्दीन के रूप में हुई है.

मुंबई से लौटने के दौरान टूटा संपर्क

परिजनों ने बताया कि अकलीउद्दीन मुंबई से पवन एक्सप्रेस से दरभंगा जंक्शन पहुंचे थे. वहां से वह निजी टैक्सी से अपने घर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में उनका परिजनों से संपर्क टूट गया.

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला

शनिवार सुबह कन्थूडीह गांव के पास सड़क किनारे युवक बेहोशी की हालत में मिला. सूचना पर बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.

मोबाइल और अन्य सामान गायब होने की आशंका

पुलिस की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि युवक का मोबाइल फोन और अन्य सामान गायब है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
सुबोध नारायण पाठक

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन