छेड़खानी के आरोप पर हंगामा, दो युवकों को पूछताछ के लिए थाना ले गई पुलिस

Author Kumar raushan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

लहेरियासराय में छेड़खानी के आरोप के बाद हड़कंप मच गया. दो युवतियों ने दो युवकों की पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार को छेड़खानी के आरोप को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई. आरोप है कि दो युवकों ने दो युवतियों के साथ छेड़खानी की, जिसके बाद युवतियों ने मौके पर विरोध करते हुए दोनों युवकों की पिटाई कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को थाना ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विरोध के बाद मौके पर जुटी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवतियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस

मामले की सूचना मिलने पर लहेरियासराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. पुलिस दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर थाना ले गई.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों तथा पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मामले को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन