नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज हनुमाननगर में शुरू होगी हिंदी की पढ़ाई, प्राध्यापक प्रतिनियुक्त
नए डिग्री कॉलेज में योगदान देते हिन्दी के प्राध्यापक
हनुमाननगर के नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में अब हिंदी विषय का अध्ययन संभव होगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने इसके लिए एक प्राध्यापक की नियुक्ति कर दी है. यह कदम छात्रों के लिए हिंदी शिक्षा को सुलभ बनाएगा.
Darbhanga News: नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हनुमाननगर में अब हिंदी विषय की पढ़ाई शुरू होगी. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) ने एमएलएसएम कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. ज्वालाचंद्र चौधरी को महाविद्यालय में प्रतिनियुक्त किया है. शनिवार को उन्होंने कॉलेज में अपना योगदान दिया.
प्रत्येक मंगलवार को होगी हिंदी विषय की कक्षा
विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय में प्रत्येक मंगलवार को हिंदी विषय की कक्षा संचालित की जाएगी. इससे छात्रों को नियमित रूप से हिंदी विषय की पढ़ाई का लाभ मिल सकेगा.
योगदान के दौरान मौजूद रहे अधिकारी
डॉ. ज्वालाचंद्र चौधरी के योगदान के अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह, बर्सर डॉ. मनोज कुमार वर्मा तथा कार्यालय प्रभारी सुमन कुमार कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए