एम्स शोभन में बन रहा, तो शहर में एलिवेटेड रोड की क्या जरूरत? पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने उठाए सवाल

Author Satish kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

पूर्व विधायक अमरनाथ गामी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना की उपयोगिता पर सवाल उठ रहे हैं. पूर्व विधायक अमरनाथ गामी का कहना है कि एम्स के शोभन में निर्माण के बाद शहर के बीच एलिवेटेड रोड का औचित्य समाप्त हो गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ गामी ने दरभंगा में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना की उपयोगिता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जब एम्स का निर्माण डीएमसीएच परिसर के बजाय शोभन में किया जा रहा है, तो शहर के बीच एलिवेटेड रोड बनाने का औचित्य समाप्त हो गया है.

विज्ञापन

डीएमसीएच को फोरलेन से जोड़ने के लिए आया था प्रस्ताव

अमरनाथ गामी ने कहा कि पहले डीएमसीएच परिसर में एम्स निर्माण की योजना को देखते हुए डीएमसीएच को फोरलेन से जोड़ने के लिए एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार किया गया था. लेकिन अब एम्स का निर्माण शोभन में हो रहा है, इसलिए इस परियोजना का मूल उद्देश्य ही खत्म हो गया है.

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने डीएमसीएच को फोरलेन से जोड़ने के उद्देश्य से ही एलिवेटेड रोड को स्वीकृति दी थी.

'शहर के लोगों को नहीं मिलेगा अपेक्षित लाभ'

पूर्व विधायक ने कहा कि एलिवेटेड रोड का निर्माण दरभंगा स्टेशन के पास से एनएच-57 तक संपर्क के लिए प्रस्तावित था, लेकिन इसका अंतिम छोर एकमी से शुरू किया गया है. उनके अनुसार, दरभंगा शहर पहले से ही एकमी बाइपास के माध्यम से एनएच-57 से जुड़ा हुआ है और दूरी भी कम है.

उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में शहर के बीच से एलिवेटेड रोड बनाकर एनएच-57 से जोड़ने का औचित्य क्या है.

जाम की समस्या पर भी जताई चिंता

अमरनाथ गामी ने कहा कि एलिवेटेड रोड पर चढ़ने का प्वाइंट केवल दरभंगा स्टेशन के निकट होगा, जिससे शहर के अधिकांश लोगों को इसका सीधा लाभ नहीं मिलेगा.

उन्होंने यह भी कहा कि उपरगामी सड़क के निर्माण के दौरान लगभग हर 100 फीट पर पिलर लगाए जाएंगे, जिससे नीचे की सड़क की चौड़ाई कम होगी और शहर में जाम की समस्या बनी रह सकती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन