ITI और डिप्लोमा वालों के लिए नौकरी का मौका, दरभंगा में 21 सितंबर को जॉब कैंप

Updated:
विज्ञापन

रोजगार मेला की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में 21 सितंबर को बेनीपुर ITI परिसर में एक जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. ITI या डिप्लोमा उत्तीर्ण 18-29 वर्ष के युवा मशीन ऑपरेटर और मेंटेनेंस प्रोडक्टर के 100 पदों के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं.

विज्ञापन

दरभंगा: जिला नियोजनालय की ओर से 21 सितंबर को बेनीपुर आइटीआइ परिसर में जॉब कैंप लगाया जाएगा. कैंप सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा. इसमें मशीन ऑपरेटर एवं मेंटेनेंस प्रोडक्टर के 100 पदों पर ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी.

विज्ञापन

जिला नियोजनालय के सहायक निदेशक ने बताया कि आइटीआइ और डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 29 वर्ष आयु के अभ्यर्थी जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह सीटीसी वेतन मिलेगा.

ऑनलाइन इंटरव्यू से होगा चयन

इच्छुक अभ्यर्थी एनसीएस पोर्टल के माध्यम से या जॉब कैंप स्थल पर अपना निबंधन करा सकते हैं. कैंप में भाग लेने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा.

अभ्यर्थियों को जॉब कैंप में अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है.

21 सितंबर को सुबह 11 बजे से कैंप

जॉब कैंप बेनीपुर आइटीआइ परिसर में 21 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा. नियोजनालय ने योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के एलाइनमेंट को लेकर कोर्ट परिसर का निरीक्षण, जिला जज और DM ने लिया जायजा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन