दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH-27 पर हादसा, कंसी ईंट भट्ठा के पास बाइक सवार गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिंहवाड़ा में एनएच-27 पर दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. ओवरटेक के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. घायल को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया.

विज्ञापन

दरभंगा: सिंहवाड़ा के सिमरी थाना क्षेत्र में दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर कंसी ईंट भट्ठा के निकट शनिवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर बाइक समेत गिर गया.

विज्ञापन

घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के धोई घाट निवासी उमेश यादव के रूप में हुई है.

ओवरटेक के दौरान बिगड़ा संतुलन

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार दूसरी बाइक को ओवरटेक कर रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गयी.

राहगीरों ने घटना की सूचना सिमरी थानाध्यक्ष को दी. हालांकि, सूचना मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.

दूसरे बाइक सवार ने घायल को पहुंचाया

बताया गया कि हादसे में शामिल दूसरे बाइक सवार युवक घायल उमेश यादव को प्राथमिक उपचार के लिए शोभन चौक की ओर लेकर निकल गये.

यह भी पढ़ें

लोहनारोड स्टेशन के पास अमृत भारत एक्सप्रेस से गिरकर 32 वर्षीय युवक की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन