LNMU में PG नामांकन का आखिरी मौका, तृतीय चयन सूची जारी; 23 सितंबर तक लेना होगा दाखिला

Updated:
विज्ञापन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 के लिए तृतीय चयन सूची जारी कर दी है. यह सूची पूरी तरह अनारक्षित है और वंचित अभ्यर्थियों के लिए दाखिले का अंतिम अवसर प्रदान करती है.

विज्ञापन

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए तृतीय चयन सूची शनिवार को वेबसाइट पर जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, अब तक नामांकन से वंचित अभ्यर्थियों के साथ 21 से 23 अगस्त के बीच नये आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी इस सूची में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी (ई-मेल) और पासवर्ड से लॉग-इन कर चयन-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद आवंटित पीजी विभाग अथवा स्नातकोत्तर अध्यापन वाले कॉलेजों में 21 से 23 सितंबर तक आवश्यक प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद नामांकन लिया जा सकेगा.

तीसरी चयन सूची पूरी तरह अनारक्षित

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि तृतीय चयन सूची पूर्णतः अनारक्षित है. जिन विषयों में सीटें रिक्त हैं, उन्हें अनारक्षित मानते हुए चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन रिक्त सीटों के विरुद्ध सुनिश्चित किया जाएगा.

नामांकन के बाद संबंधित विभाग और कॉलेजों को विद्यार्थियों का समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेशन 24 सितंबर को दोपहर दो बजे तक अनिवार्य रूप से करना होगा.

24 सितंबर तक करना होगा ऑनलाइन अपडेशन

विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि निर्धारित समय तक विद्यार्थियों का ऑनलाइन अपडेशन नहीं होने पर यह माना जाएगा कि संबंधित अभ्यर्थी नामांकन के लिए उपस्थित नहीं हुए.

विश्वविद्यालय ने तृतीय चयन सूची के साथ होने वाले इस नामांकन को अंतिम चरण बताया है. इससे नामांकन से अब तक वंचित चयनित अभ्यर्थियों के लिए दाखिला लेने का अंतिम अवसर उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें

NH-27 पर ओवरटेक के दौरान बिगड़ा बाइक का संतुलन, उमेश यादव गंभीर घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन