सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लक्ष्मी ठाकुर के परिवार को मिली 4 लाख की मदद, विधायक ने पत्नी को सौंपा चेक
चेक सौंपते विधायक डॉ मुरारी मोहन झा
सिंहवाड़ा के कुंवर पट्टी गांव में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लक्ष्मी ठाकुर के परिवार को सरकार से ₹4 लाख की आर्थिक सहायता मिली है. विधायक डॉ मुरारी मोहन झा ने पीड़ित की पत्नी को यह राशि का चेक सौंपा.
दरभंगा: सिंहवाड़ा के कुंवर पट्टी गांव में सड़क दुर्घटना में मृत लक्ष्मी ठाकुर के परिवार को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गयी. शनिवार को विधायक डॉ मुरारी मोहन झा ने मृतक की पत्नी फुल कुमारी को चार लाख रुपये का चेक सौंपा. इस मौके पर अंचलाधिकारी अंकुर राय भी मौजूद थे.
बताया गया कि 14 मई 2026 को सड़क दुर्घटना में लक्ष्मी ठाकुर की मौत हो गयी थी. आपदा प्रबंधन विभाग से सहायता राशि स्वीकृत होने के बाद विधायक ने मृतक की पत्नी को चेक प्रदान किया.
परिवार को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद
चेक सौंपने के दौरान विधायक डॉ मुरारी मोहन झा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है. सहायता राशि से परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा.
मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष जटाशंकर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू साह, सरपंच प्रतिनिधि फूल बाबू, तरुण सिंह, विक्रम कुशवाहा, मनीष मेहता, रामलाला ठाकुर, चितरंजन कुमार, विष्णुदेव दास, रंजीत भगत, श्रवण मिश्रा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
Airtel Tower कैंपस से 1.68 ग्राम स्मैक बरामद, टेक्नीशियन और महिला गार्ड गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए