Darbhanga News: पहली बारिश ने ही खोली ड्रेनेज की पोल, सड़कों पर फैला कीचड़

बदहाल सड़क की तस्वीर
Darbhanga News: दरभंगा के कमतौल नगर पंचायत में बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से स्थिति नारकीय हो गई है. जर्जर सड़कों पर आवागमन खतरनाक हो गया है और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. जानिए खबर विस्तार से…
Darbhanga News: नगर पंचायत कमतौल अहियारी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बारिश ने ही प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है. सड़कों पर भारी जलजमाव और कीचड़ की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कमतौल बाजार की मुख्य सड़कों पर कीचड़ इस कदर फैल गया है कि राहगीरों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है. अपूर्ण बुनियादी ढांचे और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो रहा है.
बीमारियों का बढ़ा खतरा
सड़कों पर जमा गंदा पानी और कीचड़ अब संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव की वजह से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने का अंदेशा बढ़ गया है. इसके अलावा, लगातार पानी जमा रहने से सड़कें जर्जर हो गई हैं. कीचड़ की वजह से दुपहिया और चौपहिया वाहन सवार लगातार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.
व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ा बुरा असर
कमतौल बाजार में जलजमाव का सबसे बुरा असर स्थानीय व्यापारियों पर पड़ा है. दुकानों के आगे पानी भरा होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है. व्यापारियों का कहना है कि व्यावसायिक गतिविधियों में रुकावट आने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिकों और व्यवसायियों ने प्रशासन से मांग की है कि ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कर इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए.
दरभंगा से शिवेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










