Darbhanga News: जाले में आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत, विधायक जीवेश कुमार ने सौंपे अनुग्रह अनुदान के चेक
Published by : Purushottam Kumar Updated At : 17 May 2026 3:56 PM
विधायक जीवेश कुमार आपदा पीड़ितों को अनुग्रह अनुदान के चेक सौंपते हुए
Darbhanga News: जाले में विधायक जीवेश कुमार ने आपदा राहत कोष से 28 पीड़ित परिवारों को सहायता राशि के चेक सौंपे. लाभुकों को ढाई हजार से चार लाख रुपये तक की मदद दी गई और अधिकारियों को पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए. जानिए खबर विस्तार से…
Darbhanga News: प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानीय भाजपा विधायक जीवेश कुमार ने आपदा राहत कोष के तहत क्षेत्र के 28 पीड़ित परिवारों के बीच अनुग्रह अनुदान राशि के चेक वितरित किए. सरकार की इस योजना के तहत प्रभावित लाभुकों को ढाई हजार रुपये से लेकर अधिकतम चार लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की गई है.
बिहार सरकार पीड़ितों की मदद के लिए प्रतिबद्ध
चेक वितरण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को संकट के समय त्वरित और समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता और वास्तविक लाभुकों तक पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें.
दो लाभुकों को मिले चार-चार लाख रुपये
सहायता राशि पाने वाले 28 लाभुकों में जमीला खातून, अब्दुल मलिक, रेहाना खातून और प्रमीला देवी समेत कई लोग शामिल थे. इनमें विशेष रूप से खजुरवारा गांव के राज कुमार सहनी एवं मरसा गांव की फूल कुमारी देवी को चार-चार लाख रुपये की बड़ी सहायता राशि का चेक सौंपा गया. इस महत्वपूर्ण अवसर पर सीओ वत्सांक, बीडीओ मनोज कुमार, नगर परिषद के मुख्य पार्षद रंजीत कुमार प्रसाद, मुखिया उमाशंकर सिंह, अवधेश साह और उप प्रमुख मो. अब्दुल राजिक सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे.
दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










