Darbhanga AIIMS: 'बिहार में अब वह सरकार नहीं है जो…', पीएम मोदी ने लालू यादव पर बोला हमला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Nov 2024 3:29 PM
Darbhanga AIIMS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को बिहार के दरभंगा पहुंचे. यहां उन्होंने राज्य को 12,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की सौगात दी. इस दौरान उन्होंने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा.
Darbhanga AIIMS: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज बिहार को दूसरे एम्स की सौगात दी. आज उन्होंने दरभंगा में एम्स के निर्माण की आधारशिला रखी. इसके साथ ही बिहार देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जहां दो-दो एम्स है. इससे पहले यह सुविधा सिर्फ कश्मीर को प्राप्त थी. केंद्र सरकार ने 1700 करोड़ की लागत से बन रहे इस एम्स का तीन साल में निर्माण कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. मोदी ने कहा, “एम्स से यहां रोजगार के अनेक नए अवसर बनेंगे. मैं दरभंगा को, मिथिला क्षेत्र को और पूरे बिहार को इन विकास कार्यों के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं. हमने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के लिए देश में डेढ़ लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले. हमारी सरकार ने देशभर में मेडिकल की एक लाख सीट जोड़ी हैं तथा 75,000 सीट और जोड़ी जाएंगी.”
सीएम नीतीश की तारीफ
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जो सुशासन का मॉडल दिया वह अद्भुत है. बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार में छोटे किसानों और छोटे उद्योगों को महत्व देकर विकास की धारा बही है. एयरपोर्ट और एक्सप्रेस-वे से विकास हो रहा है.
लालू यादव पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के जमाने में सरकार सिर्फ वादे और दावे करती थी. बिहार में नीतीश कुमार के शासन से पहले क्या था. इनके शासन में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हुई है. उन्होंने कहा कि देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और उनके जीवन को आसान बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
इसे भी पढ़ें: Bihar News: सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी सौगात, हर महीने मिलेगी एक खुशखबरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










