दिलावरपुर-भैरवपट्टी सड़क की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Author Kumar raushan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
दिलावरपुर-भैरवपट्टी सड़क की दूर हो बदहाली वर्ना कांग्रेस तेज करेगी आंदोलन

बहादुरपुर पंचायत की दिलावरपुर-भैरवपट्टी सड़क की जर्जर स्थिति ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है. जलजमाव और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से अनशन पर हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम ने बहादुरपुर पंचायत की दिलावरपुर-भैरवपट्टी सड़क की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से जलजमाव और जल निकासी की समस्या के कारण यह सड़क नाले में तब्दील हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

एक सप्ताह से जारी है अनशन

मो. असलम ने कहा कि सड़क निर्माण और स्थायी जल निकासी की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के बैनर तले स्थानीय ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से अनशन पर बैठे हैं. इसके बावजूद सरकार, जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

सड़क निर्माण की उठाई मांग

उन्होंने सरकार से अविलंब सड़क निर्माण और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. उनका कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और मरीजों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

मो. असलम ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो कांग्रेस ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगी.


Image


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन