Darbhanga News: स्पा सेंटर छापेमारी मामले में तीन युवतियां परिजनों को सौंपी गईं

Author Kumar raushan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के लहेरियासराय स्थित स्पा सेंटर में क्राइम ब्रांच की छापेमारी के बाद हिरासत में ली गई तीन युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. मामले में तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में तीन दिन पहले क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई तीन युवतियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: स्पा सेंटर मामले में तीन आरोपी जेल भेजे गए, मुख्य संचालक की तलाश जारी

तीन राज्यों की रहने वाली हैं युवतियां

पुलिस के अनुसार परिजनों को सौंपी गई तीनों युवतियां क्रमशः दिल्ली, गुजरात और बिहार के अररिया जिले की रहने वाली हैं.

तीन लोग भेजे गए न्यायिक हिरासत

जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से चार महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में लिया गया था. पूछताछ और जांच के बाद तीन युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि मामले में स्पा सेंटर के प्रबंधक, एक महिला और एक ग्राहक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आगे होगी कार्रवाई

गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच की टीम ने देह व्यापार की सूचना पर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए थे और उन्हें जब्त कर जांच शुरू की थी.

पुलिस ने बताया कि मामले में एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद आवश्यकता पड़ने पर अन्य कदम भी उठाए जाएंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन