स्पा सेंटर मामले में तीन आरोपी जेल भेजे गए, मुख्य संचालक की तलाश जारी

Author Kumar raushan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
लहेरियासराय थाना

लहेरियासराय थाना

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर में कथित देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन

Darbhanga News: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में कथित देह व्यापार के खुलासे के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि स्पा सेंटर का मुख्य संचालक अब भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी, चार महिलाएं, एक ग्राहक और प्रबंधक हिरासत में

महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया

पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर से बरामद तीन महिलाओं को फिलहाल सुरक्षा के दृष्टिकोण से वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है. काउंसलिंग के बाद उन्हें छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिलाओं को स्पा सेंटर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया था. इनमें दो महिलाएं दूसरे राज्यों की और एक बिहार के दूसरे जिले की रहने वाली हैं. तीनों विवाहित हैं, जबकि एक महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका है.

दो कर्मचारी और एक ग्राहक गिरफ्तार

पुलिस ने स्पा सेंटर से जुड़े दो लोगों और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मुख्य संचालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

मोबाइल और दस्तावेज जब्त

बुधवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया था.

जांच के दौरान मोबाइल फोन, ग्राहकों का रिकॉर्ड, रजिस्टर, भुगतान से जुड़े दस्तावेज तथा अन्य सामग्री जब्त की गई है.

कई और खुलासों की संभावना

पुलिस ने मुख्य संचालक समेत चार लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है.

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और जब्त इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के बाद मामले में और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं.


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन