स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी, चार महिलाएं, एक ग्राहक और प्रबंधक हिरासत में

Author Kumar raushan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की. इस कार्रवाई में चार महिलाएं, एक ग्राहक और स्पा सेंटर के प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में मंगलवार को कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं, एक ग्राहक और स्पा सेंटर के प्रबंधक को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है, जबकि प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

क्राइम ब्रांच के डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की.

कार्रवाई के दौरान एक ग्राहक और एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद कर जब्त किए हैं.

मुख्य संचालक फरार, जांच जारी

पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर का मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पकड़े गए ग्राहक ने पूछताछ में बताया कि वह स्पा सेंटर में मालिश कराने आया था. पुलिस उसके बयान का सत्यापन कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है.

मोबाइल फोन और एफएसएल जांच से जुटाए जा रहे साक्ष्य

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान प्रबंधक और एक युवती के मोबाइल फोन से कई युवतियों की तस्वीरें मिली हैं. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ग्राहकों को मोबाइल पर तस्वीरें दिखाने के बाद उनकी पसंद के अनुसार संबंधित युवती को स्पा सेंटर बुलाया जाता था.

पुलिस का दावा है कि हिरासत में ली गई महिलाएं दिल्ली, गुजरात सहित अन्य राज्यों की रहने वाली हैं और उन्हें शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया जाता था.

डीएसपी ने बताया कि वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए गए हैं. एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार संबंधित स्पा सेंटर करीब तीन माह पहले ही शुरू हुआ था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन