हरनगर-कुशेश्वरस्थान रेलखंड पुराने रूट से बनाने की मांग, JDU नेता संजय झा को सौंपा पत्र

Updated:
विज्ञापन

रेल रूट की सांकेतिक तस्वीर, AI जेनरेटेड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरनगर-कुशेश्वरस्थान रेलखंड के लिए नए रूट पर भूमि अधिग्रहण शुरू होने की चर्चा के बीच पुराने रूट से निर्माण पूरा कराने की मांग उठी है. शंकर झा ने सांसद संजय कुमार झा को मांगपत्र सौंपा.

विज्ञापन

हरनगर- कुशेश्वरस्थान रेलखंड: सकरी-हसनपुर रेल परियोजना के हरनगर-कुशेश्वरस्थान रेलखंड का निर्माण पुराने रूट से ही पूरा कराने की मांग तेज हो गई है. इसी मुद्दे को लेकर शंकर कुमार झा ने परिसदन में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा से मुलाकात की. उन्होंने 10 सितंबर को हरनगर स्टेशन पर प्रस्तावित सर्वदलीय धरना से संबंधित मांगपत्र भी सांसद को सौंपा.

विज्ञापन

पुराने रूट पर 90 प्रतिशत मिट्टी का काम पूरा

राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को मांग पत्र देते शंकर झा | Prabhat Khabar Network
राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को मांग पत्र देते शंकर झा

शंकर कुमार झा ने सांसद को बताया कि पुराने रूट पर रेलवे की ओर से करीब तीन किलोमीटर हिस्से में लगभग 90 प्रतिशत मिट्टी का काम पूरा किया जा चुका है. इसके अलावा इस हिस्से में पुल-पुलिया का निर्माण भी पूरा होने की बात कही गई.

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अब महज तीन किलोमीटर की दूरी के लिए करीब 12 किलोमीटर लंबे नए रूट पर रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसके लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है.

किसानों की जमीन दोबारा अधिग्रहित होने की चिंता

शंकर झा के अनुसार, नए रूट पर निर्माण होने से एक ही रेल परियोजना के लिए किसानों की हजारों एकड़ जमीन दोबारा अधिग्रहित होने की स्थिति बन सकती है. इससे बड़ी संख्या में किसानों के सामने जीविका का संकट खड़ा होने की आशंका है.

उन्होंने सांसद के सामने पुराने रूट पर ही निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की मांग रखी. उनका कहना था कि पुराने रूट पर पहले से किए गए निर्माण कार्य का उपयोग करने से किसानों की जमीन के अतिरिक्त अधिग्रहण से भी बचा जा सकता है.

छह माह में हसनपुर तक ट्रेन चलाने का दावा

शंकर कुमार झा ने कहा कि पुराने रूट पर निर्माण कार्य को गति दी जाए तो करीब छह माह में हसनपुर तक रेल परिचालन शुरू किया जा सकता है. इससे उत्तर बिहार के लोगों की वर्षों पुरानी रेल सुविधा की मांग पूरी होने का रास्ता साफ हो सकता है.

उन्होंने कहा कि रेल संपर्क शुरू होने से कुशेश्वरस्थान धाम को भी रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा. इससे पूर्व रेलमंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र और स्वर्गीय रामविलास पासवान के बाबा कुशेश्वरनाथ धाम को रेल जंक्शन से जोड़ने का सपना साकार हो सकेगा.

संजय झा ने दिया आश्वासन

शंकर झा के मुताबिक, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने पूरे मामले को सक्षम प्राधिकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया. इससे पुराने रूट को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों को उम्मीद जगी है.

10 सितंबर को हरनगर स्टेशन पर प्रस्तावित सर्वदलीय धरने के जरिए भी इस मांग को प्रमुखता से उठाने की तैयारी है. इस दौरान मधुकांत झा मिंटू, राजीव कुमार झा, बबलू झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

गेहुंअन सांप ने महिला को डंसा, देखते-ही-देखती हालत बिगड़ी, समय रहते अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन