Darbhanga News: केएसडीएसयू में यूजीसी-2022 विनियमावली से होगा शोध कार्य, 2016 नियम समाप्त

Updated:
विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय में अब यूजीसी-2022 विनियमावली के तहत होगा शोधकार्य

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (केएसडीएसयू) में अब शोध कार्य यूजीसी-2022 विनियमावली के तहत संचालित होगा. 2016 की पुरानी विनियमावली को निरस्त कर दिया गया है. बैठक में 75 शोध प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें शोध की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (केएसडीएसयू) में अब शोध कार्य यूजीसी-2022 विनियमावली के तहत संचालित होगा. शनिवार को विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित स्नातकोत्तर शोध परिषद (पीजीआरसी) की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.

2016 की विनियमावली हुई निरस्त

बैठक में वर्ष 2022-23 से यूजीसी-2022 विनियमावली को प्रभावी मानते हुए लंबे समय से लागू 2016 की शोध विनियमावली को निरस्त करने पर सहमति बनी.

विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि परिषद के समक्ष छह प्रस्ताव रखे गए. करीब एक दर्जन शोधार्थियों को शोध कार्य पूरा करने के लिए अवधि विस्तार प्रदान किया गया.

75 शोध प्रस्तावों पर हुआ विचार

बैठक में कुल 75 शोधबीज और शोध प्रारूपों पर चर्चा की गई. इनमें कुछ शोध प्रस्तावों को आवश्यक संशोधन के बाद स्वीकृति दी गई, जबकि शेष प्रस्तावों को यथावत मंजूरी प्रदान की गई. साथ ही शोध पर्यवेक्षकों के चयन को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ.

शोध की गुणवत्ता पर दिया गया जोर

धर्मशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार झा के संचालन में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात के पूर्व कुलपति प्रो. अर्कनाथ चौधरी उपस्थित रहे. उन्होंने शोध की गुणवत्ता और नए शैक्षणिक मानकों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

बैठक में विद्या वाचस्पति के आठ तथा विद्यावारिधि के 67 सहित कुल 75 शोधार्थियों के शोध प्रारूप और शोधबीज प्रस्तुत किए गए. इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए विषय विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, कुलसचिव डॉ. दिनेश कुमार झा, ओएसडी डॉ. रामसेवक झा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Pravin Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Pravin Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन